देवरिया, मार्च 29 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग दो दिवसीय का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह दीप प्रज्वलन कर शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी कभी दो सांसदों के भरोसे और कुछ जिलों में थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की नंबर वन पार्टी बन गई है। कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। प्रशिक्षण वर्ग में सभी कार्यकर्ताओं को चाहे वह पार्टी का बड़ा पदाधिकारी हो या छोटा सभी लोगों को प्रशिक्षण लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण होने से कार्यकर्ताओं में निखार आता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रणव दुबे एवं संचालन महामंत्री डॉ वाई के तिवारी ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्र, महामंत्री श्रीन...