सासाराम, अगस्त 21 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। नासरीगंज शहर के हरिहरगंज स्थित वार्ड 13 में भाकपा-माले प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, महिला, छात्र-युवा समेत समाज के सभी उत्पीड़ित तबके अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है तथा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...