लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, जिला मंत्री गणेश शंकर गौतम, एलडीबी बैंक चेयरमैन सुर्जन लाल वर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य ठाकुर प्रसाद गंगवार और कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक सक्सेना मौजूद थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्टी के पुरोधा पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय शुक्ला रिंकू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। विशिष्ट अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.