कार्यकर्ता अधिकारों के लिए संघर्ष करें : डॉ. संजय निषाद
सुल्तानपुर, अक्टूबर 4 -- कूरेभार, संवाददाता निषाद पार्टी के तत्वावधान में रविवार को कूरेभार विकासखंड क्षेत्र के पटना चौराहा के समीप मैदान में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अमेठी,अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, अयोध्या, प्रतापगढ़ और सुलतानपुर समेत विभिन्न जनपदों से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।डॉ. संजय निषाद के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जय निषाद राज के नारों से उनका स्वागत किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने निषाद पार्टी जिंदाबाद और जय श्रीराम के नारों के साथ की। उन्होंने मछुआ समुदाय से जुड़े एससी निषाद आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कार्यकर्ताओं से अपने अधिकारों के लिए संघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.