हमीरपुर, मई 26 -- राठ, संवाददाता। नारायण गार्डन में सोमवार से शुरू हुए भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर की। प्रशिक्षण की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक प्रशिक्षण में शिरकत करेंगे। प्रथम दिवस पर सात सत्र का प्रावधान रखा गया है। उसमे अलग-अलग वक्ताओं के द्वारा सात सत्रों में प्रशिक्षित किया गया। रात्रि विश्राम के बाद 26 मई को चार सत्र के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर लगभग 200 अपेक्षित लोग उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम दिवस में वक्ताओं द्वारा संगठन के कार्यों एवं अनुशासन तथा देशभक्त के विषय में प्रशिक्षित किया गया यह भी बताया गया कि देश की रक्षा के लिए हमारे कितने महापुरुषों ने अपना बलिदान दिय...