लातेहार, दिसम्बर 30 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को भाजपा का विधान सभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेम सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, राजधनी प्रसाद यादव आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दिन दयाल उपाध्याय की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ताओ के कंधों पर पार्टी की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उसे सभी कार्यकर्ताओं को बखूबी ढंग से निभाना है। ग्रामीण क्षेत्र में उनका नेतृत्व आप लोग करते हैं। उनके दुख सुख में साथ रहते हैं, इसलिए आम कार्यकर्ता बन कर उनकी सेवा करना ह...