कार्यकर्ताओं से जदयू को और अधिक मजबूत बनाने की अपील
भागलपुर, जुलाई 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं बिहार राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रह्लाद सरकार रविवार को भागलपुर पहुंचे। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रह्लाद सरकार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर में पार्टी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है। जदयू नेता सुड्डू साईं ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.