गाजीपुर, अप्रैल 5 -- मरदह। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की ब्लॉक कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव जनार्दन राम ने कार्यकर्ताओं से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर डोनाल्ड ट्रंप की नीतियां और देश में मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली आम जनता के लिए चुनौती बन रही है। उन्होंने गैस की कालाबाजारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत बताई। राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका यादव ने फंड कलेक्शन अभियान को सफल बनाने और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई, जिसमें 11 अप्रैल को किसान सभा स्थापना दिवस, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और एक मई मजदूर दिवस कार्यक्रम शामिल हैं। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.