सासाराम, मार्च 2 -- दिनारा। बाजार स्थित कार्यालय में विधायक आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों समेत भारी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में विधायक द्वारा कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। कहा कि होली सामाजिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने आपसी भाईचारा, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। मौके पर पारंपरिक होली गायन किया गया। मौके पर मुखिया रंजय सिंह, मुरलीधर दूबे, अमित राय,बम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविकांत पाण्डेय, हृदयानंद कुशवाहा,सोनू सिंह, नर्वदेश्वर चौबे, रवि सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.