मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी, एसं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन बरियारपुर स्थित एक होटल में किया गया। उद्घाटन सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह व अन्य नेतागण ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता, सांगठनिक कौशल और अनुशासन विकसित करने का एक निरंतर चलने वाला साधना कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य व्यक्तियों का निर्माण करके संगठन बनाना है। जो बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, जनकल्याणकारी योजनाओं और सोशल मीडिया के आधुनिक उपयोग से लैस करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का महत्त्व कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, राष्ट्रवाद और जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा से परिचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.