कुशीनगर, सितम्बर 28 -- पडरौना, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 138वें एपिसोड का रविवार को नगरपालिका पडरौना कार्यालय में सीधा प्रसारण सुना गया। नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय के विद्यार्थियों और नगरपालिका कर्मियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक की 10 वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए देश की सुरक्षा के प्रति सजगता और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति की चर्चा की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने दो अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने की अपील करते हुए कह...