उन्नाव, अप्रैल 27 -- नवाबगंज, संवाददाता। लखनऊ से कानपुर जाते समय नवाबगंज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओं से भव्य स्वागत किया गया। वह कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर व प्रांतीय महा मंत्री डॉ. विनोद मिश्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद क्षेत्र में लगातार सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियां चला रही है। संगठन से हिंदू हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को चिकित्सा, कानूनी और रोजगार संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ज्ञात हो कि 2018 में विश्व हिंदू परिषद से अलग होने के बाद डॉ. तोगड़िया ने अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद का गठन किया था। यह भी पढ़ें- हनुमान चालीसा केंद्रों से मजबूत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.