जौनपुर, फरवरी 28 -- जौनपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर लगे भ्रष्टाचार आरोपों से जुड़ी हालिया न्यायिक राहत के बाद जौनपुर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर उत्साह के साथ जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने इसे सत्य और ईमानदारी की जीत बताया। उनका कहना था कि लंबे समय से पार्टी नेतृत्व को राजनीतिक द्वेष में बदनाम करने की कोशिश हुई, मगर न्याय व्यवस्था पर भरोसा कायम रहा और सच्चाई सामने आई। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन जैसे मुद्दों पर मजबूती से काम करेगी। जिलाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.