कन्नौज, जुलाई 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। पूर्व विधायक के आवास पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया। बुधवार को गांधी नगर स्थित पूर्व विधायक ताहिर हुसैन के आवास पर एकत्रित होकर सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वां जन्म दिन मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने केक काटने के बाद कहा कि मौजूदा सरकार में किसान, नौजवान तथा व्यापारी सभी का उत्पीड़न हो रहा है। खाद और बिजली के अभाव में किसान की फसलें बर्बाद हो रही है। जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। आए दिन पेपर हर परीक्षा का पेपर लीक होने से कुंठा में नौजवान आत्महत्या कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- सपा सुप्रीमो का जन्मदिन मनाया सरकारी तंत्र की मनमानी से व्यापारियों का व्यवसाय भी चौपट हो रहा ह...