कार्यकर्ताओं ने मनाया जनसत्तादल के प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- बाबागंज। बाबागंज विधायक, जनसत्तादल लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज का जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ता उनके पैतृक निवास रैयापुर कुंडा पहुंचे। केक काटकर विधायक का मुंह मीठा कराया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाइयां दी। इस मौके पर राम यश सरोज, राम चन्द्र सरोज, विनोद कुमार यादव, राजू यादव, पंकज कुमार यादव, रोहित सिंह, सौरभ मिश्रा, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, पुनीत ओझा, रीतेश यादव, आशीष सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया यह भी पढ़ें- सपाइयों ने रक्तदान व पौधरोपण के साथ मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.