कार्यकर्ताओं ने बसपा के सहारनपुर मंडल प्रभारी का पुतला फूंका
शामली, मई 5 -- शामली। मंगलवार को क्षेत्र के कस्बा बनत में बसपा समर्थक नवयुवकों ने सहारनपुर मंडल प्रभारी नरेश गौतम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उनका पुतला दहन किया। उन्होने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि नरेश गौतम ने मंडल स्तर पर संगठन कमजोर हुआ है और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। मंगलवार को कस्बा बनत स्थित रविदास मंदिर के निकट बसपा समर्थक दर्जनों नवयुवक और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहां उन्होने जमकर नारेबाजी की और बसपा के सहारनपुर मंडल प्रभारी नरेश गौतम का पुतला दहन किया। उन्होने बताया कि मंडल प्रभारी द्वारा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की अनदेखी की जा रही है। जिससे पार्टी कमजोर हो रही है। जब तक संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि कार्यकर्ताओं के हो रहे उत्पीड़न के पूरे मामले की निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.