जहानाबाद, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिकरिया स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने की। इस अवसर पर स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने संगठन की विचारधारा, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं राष्ट्र निर्माण में पार्टी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत और लगन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.