कन्नौज, मार्च 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की जमीनी तैयारी अभी से प्रारंभ कर दी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत गोविंद गेस्ट हाउस में भाजपा नगर मंडल, छिबरामऊ देहात मंडल एवं प्रेमपुर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 16 मार्च से प्रारंभ हो गया। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठानात्मक सहभागिता, क्रियान्वयन रूपरेखा और बूथ प्रबंधन सहित अन्य विषयों की विस्तार से जानकारी दी गई। सभी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण किया गया। प्रथम दिन तीन सत्र हुए। वर्ग गीत के साथ प्रारंभ कार्यक्रम का समापन देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुआ। सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल एवं एआई पर महिला मोर्चा की जिला संयोजक डॉ.प्राची गुप्ता, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन पर विधायक एव...