गंगापार, अप्रैल 5 -- सावित्री देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सोनाई में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत भाजपा करछना मंडल के कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि विधायक पीयूष रंजन निषाद ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनके सपनों को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सबिता शर्मा, अनिल मिश्र, आनंद तिवारी, सुखराज पटेल, आलोक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.