भागलपुर, मार्च 13 -- बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खरीक उत्तरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं विषय प्रवेश बिहपुर के भाजपा विधायक ईं. शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन प्रो. गौतम ने किया। ईं. शैलेंद्र सहित अन्य वक्ताओं ने पांच सत्रों में भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन के इतिहास और विकास, कार्य विस्तार की दृष्टि, कार्यपद्धति, सरकार की उपलब्धियों, इंटरनेट मीडिया व आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा बूथ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.