भागलपुर, अप्रैल 1 -- नारायणपुर उत्तरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यशैली और विचारधारा की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक ई. शैलेंद्र ने किया, जबकि प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा नागर ने की। उद्घाटन सत्र में समाजसेवी उत्तम कुमार, दिनेश यादव, प्रभुनंदन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान भागलपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप निराला, सुबोध सिंह कुशवाहा और रूपेश रूप ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन के इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की रणनीति, कार्यपद्धति जैसे महत्वप...