पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय संगठन द्वारा पूर्णिया कोसी एवं भागलपुर प्रमंडल के लिए नवनियुक्त संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्र का गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय बनभाग में भाजपा परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की। मुख्य अतिथि नवनियुक्त संगठन मंत्री अनंत नारायण मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, अनुशासन, सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करना चाहिए। कार्यकारी जिला अध...