बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती। भाजपा की ओर से मंडलों में आयोजित किए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को कप्तानगंज मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कुल सात सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से चार सत्र शनिवार को संपन्न हो गए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र गौड़ ने 'भाजपा का इतिहास एवं विकास' विषय पर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए। दूसरे सत्र में पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने 'अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं क्रियान्वयन' विषय पर जानकारी दी। तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने 'बूथ प्रबंधन, मन की बात, टिफिन बैठक एवं बूथ स्तरीय स्थायी कार्यक्रम' पर चर्चा की। चौथे सत्र में अमृत कुमार वर्मा ने 'सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल एप एवं ए...