सहरसा, मार्च 20 -- महिषी, एक संवाददाता। महिषी तारास्थान स्थित विवाह भवन में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान- 2026 के तहत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के महिषी दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र सहित कुल सात सत्र संपन्न हुए। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह के संचालन में जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अभिषेक पांडेय, अभिनंदन कुशवाहा, मंत्री पंक...