जहानाबाद, मार्च 29 -- जहानाबाद। निज संवाददाता। भाजपा घोसी नगर मंडल एवं काको दक्षिणी मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान जिला कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार, जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुभग शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना को जागृत करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास एवं संगठनात्मक उन्नयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि वे समाज के हित में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकें। जिला महामंत्री अमरेंद्र कुमार ने अपने सत्र में सोशल मीडिया, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर विस्तार से प...