बोकारो, जनवरी 4 -- बोकारो प्रतिनिधि। आनंद नगर में आनंद मार्ग प्रचारक संघ की प्रमुख आचार्य विश्व देवानंद अवधूत ने एक सौ कार्यकर्ताओं को उनके बेहतर कार्य को लेकर सम्मानित किया। अवसर पर उन्होंने कहा कि यह विश्व सबका है। इसमें पेड़, पौधे, जंतु, जानवर सभी को रहने का अधिकार है। उन्होंने सतर्क और जागृत रहते हुए मूल्यवान समय का प्रयोग बेहतर तरीके से करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जात-पात, ऊंच-नीच, भेदभाव नव्य मानवतावाद के अनुसार उचित नहीं है। यहां उपस्थित सभी लोग आनंदमार्गी है। नव्य मानवतावादी हैं। हमें किसी भी प्रकार की संकीर्ण विचारधारा जात-पात, ऊंच-नीच, भेदभाव नहीं करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.