विकासनगर, मई 18 -- भाजपा देहरादून ग्रामीण जिले का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग नवीन चकराता में सोमवार से शुरु हुआ। शिविर के दौरान पार्टी में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति और अनुशासन का पाठ पढ़ाया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन करते हुए राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जिसके लिए देश प्रथम का सिद्धांत सर्वोपरि है। भाजपा की विचारधारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मक मानववाद को उद्धृत करते हुए कहा कि यह दर्शन व्यक्ति के मन और बुद्धि से शुरू होकर परिवार, गांव, समाज और अंततः राष्ट्र तक जुड़ता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्र की सेवा ही भाजपा कार्यकर्ताओं का है धर्म: मंत्री उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता...