बलरामपुर, जुलाई 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने अपने कैंप कार्यालय उदय टावर में तुलसीपुर मंडल के शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम और मजबूत बनाना रहा। विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, नमो ऐप, सरल ऐप व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का ज्ञान आवश्यक है। विधायक ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित करने...