बलरामपुर, मार्च 28 -- गैसड़ी, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत विधानसभा गैसड़ी के बालापुर मंडल के जनकपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष उतरौला अनूप चंद गुप्ता रहे। प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, विनय त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, राम दीन वर्मा, मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत साहू सहित अनेक पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पूर्व व...