रांची, जुलाई 26 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। हेसल टोल प्लाजा के समीप भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल महाभियान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने की, जबकि संचालन विक्की लोहरा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री विंदेश्वरी उरांव ने डिजिटल युग में संगठन की भूमिका, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि डिजिटल युग में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का तकनीक से जुड़ना जरूरी है। कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष जलेंद्र कुमार ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नकुल ति...