कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए धामी
हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- रामनगर, संवाददाता रामनगर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अग्रवाल सभा भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में भी शिरकत की। करीब 40 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में जीत का मंत्र दिया।महाविद्यालय के मैदान में उतरने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का अंदाज आम कार्यकर्ताओं की तरह ही रहा। हेलीकॉप्टर से उतरते ही वह एक-एक कर कार्यकर्ताओं से उनका नाम लेकर मिलते रहे। हाथ हिलाते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों से भी उनकी कुशलता जानी। वहीं प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं से बात की। पार्टी की मजबूती, केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी व राष्ट्र हित के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को काम करना चाहिए। वह भी इसी तरह के कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.