विकासनगर, अप्रैल 3 -- भारतीय जनता पार्टी चकराता मंडल का प्रशिक्षण महाअभियान शुक्रवार को विभिन्न सत्रों के सफल आयोजन के साथ संपन्न हो गया। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण अभियान के अंतिम चरण में चार महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। जिनमें पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और डिजिटल सशक्तिकरण जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। चतुर्थ सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद रतूड़ी रहे। जबकि अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री प्रताप रावत ने की। पंचम सत्र में नगरपालिका अध्यक्ष नीरू देवी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सत्र की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल महामंत्री श्वेता चौहान ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.