इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा, संवाददाता। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर शाहू ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक सुदृढ़ीकरण, व्यक्तित्व विकास और सांगठनिक मजबूती के लिए है। यह अभियान अंत्योदय, राष्ट्रवाद और केंद्र, राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करता है। भाजपा के प्रशिक्षण अभियान में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान भाजपा का एक प्रमुख वैचारिक और सांगठनिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत रखना है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू होती हैं। पूर्व सांसद रघुराज सिह शाक्य ने कहा कि...