बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- भाजपाईयों ने 125वीं जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनायी गयी। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आज का दिन राष्ट्रवाद और निस्वार्थ सेवा में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत विशेष है। जिले के सभी मंडलों में जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। उनका जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी आज हमारा देश विकसित भारत ...