कार्यकर्ताओं के बल पर साकार हुआ डॉ.मुखर्जी का सपना : उपेंद्र रावत
जौनपुर, जुलाई 2 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा मछलीशहर इकाई ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को नगर स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्ज्वलित किया।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपेन्द्र रावत ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि आज पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत उनके सपनों का भारत साकार हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ता आधारित पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.