गोंडा, अप्रैल 10 -- खरगूपुर, संवाददाता। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सेवरहा और वीरपुर झलहिया में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि गठन के बाद दो सीट जीतकर संसद में पहुंची भाजपा की केंद्र सहित कई राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार है। कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष सुरेश कुलदीप, राजेश सोनी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल मिश्रा ने किया। इसी दौरान विधायक ने मुख्य सड़क से कंपोजिट विद्यालय तक सीसी सड़क निर्माण का उद्घाटन भी किया। इस मौके पर सोहनलाल भारती,रिंकू ओझा, जीतू शुक्ल,प्रधान सुरेश तिवारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित अवस्थी, महादेव तिवारी सहित कई प्रधान व भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.