कार्यकर्ताओं के दम पर विधानसभा करेंगे फतह-मानवेंद्र
मैनपुरी, जुलाई 22 -- भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन बुधवार को नारायण वाटिका में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी मानवेंद्र गुरू मौजूद रहे। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर रणनीति साझा की गई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में एमएलसी मानवेंद्र गुरू ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगा तो करहल विधानसभा सहित पूरे जनपद में भाजपा विजय का परचम लहराएगी। संगठन की मजबूती बूथ से शुरू होती है। पूर्व प्रत्याशी अनुजेश प्रताप यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरना होगा। यह भी पढ़ें- Bareily News: मजबूत बूथ है भाजपा की सबसे बड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.