कार्यकर्ताओं की राय से होगी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की नियुक्ति
फिरोजाबाद, अगस्त 13 -- दिल्ली , लखनऊ से आए कांग्रेस के पर्यवेक्षक विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। केंद्रीय एवं प्रदेश के पर्यवेक्षकों की टीम जनपद की हर एक विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर संगठन की स्थिति देख रही है। पर्यवेक्षकों की टीम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। गुरुवार को पर्यवेक्षकों की टीम ने फिरोजाबाद और शिकोहाबाद ब्लॉक क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए संगठन की स्थिति जानी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक राजेश राज जीवन, प्रशांत तिवारी एवं सुनीता सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं कि जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर कांग्रेसियों और जनता की राय लेकर ही नियुक्ति की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिसौली में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.