हमीरपुर, सितम्बर 8 -- राठ, संवाददाता। मंगलवार को लोधेश्वर धाम में समाजवादी पार्टी के पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। जहां कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जोश भरा।

सम्मेलन के मुख्य बिंदु मुख्य अतिथि सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत से ही 2027 में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने की अपील की। जिलाध्यक्ष इदरीश खान ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने चुनाव के लिए अभी से सक्रिय होने पर जोर दिया। प्रवेश सुरेंद्र महान व पुष्पेंद्र यादव ममना ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा, इसलिए कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर पर जिम्मेदारी संभालें। सम्मेलन में सांस...