समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर। ज़िला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित "संगठन सृजन अभियान" को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रवेक्षक जनाब अब्दुल हन्नान साहब शामिल रहे। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि "संगठन सृजन अभियान" का उद्देश्य बूथ स्तर तक पार्टी की संरचना को सक्रिय और प्रभावी बनाना है, ताकि आने वाले समय में पार्टी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जो भी समर्पित कांग्रेसी कार्यकर्ता ज़िलाध्यक्ष पद के लिए इच्छुक हैं, वे निर्धारित प्रपत्र भरकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं। वि...