कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा: हंसराज
भदोही, मई 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा का नगर में रविवार को स्वागत किया गया। गोपीगंज तिराहे पर चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता की अगुवाई में फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया गया। वे वाराणसी से ज्ञानपुर कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। एक अदना सा कार्यकर्ता पीएम और सीएम बन सकता है, लेकिन अन्य दलों में ऐसा नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर सांसद डा. विनोद बिंद, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला पाठक, संतोष पांडे, पूर्व जिला महामंत्री नागेंद्र सिंह, अश्वनी अग्रवाल, दीपक तिवारी, लालता सोनकर, आदि रहे। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त राज्यमंत्री का किया गया स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.