सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- कार्यकर्ताओं की चिंता करना ही संगठन की प्राथमिकता सीतामढ़ी। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मिथिलेश कुमार ने कोलकाता प्रवास के दौरान पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के व्यक्तिगत व सार्वजनिक कार्यों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। साथ ही चुनाव में विजय के लिए शिक्षा मंत्री को बधाई दी। मिथिलेश ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद भी जरूरी है। यह भी पढ़ें- कार्यकर्ताओं की चिंता करना ही संगठन की प्राथमिकता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...