नैनीताल, अप्रैल 25 -- भीमताल पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत भीमताल, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को भीमताल पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की एकजुटता से कांग्रेस सरकार बनाएगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सरकार की विकास विरोधी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी। कांग्रेस को पास होकर दिखाना है। रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और महिला अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, राकेश बृजवासी, डॉ. केदार पलड़िया, नीरज कुमार मोनू, सौरभ रौतेला, गुंजन ...