बुलंदशहर, अगस्त 23 -- राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार जनपद पहुंचे सांसद डॉ. भोला सिंह का भव्य स्वागत, जगह-जगह पुष्पवर्षा बुलंदशहर, संवाददाता। भाजपा की केंद्रीय कमेटी में राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद सांसद डॉ. भोला सिंह के पहली बार बुलंदशहर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। दिल्ली रोड स्थित अभिनंदन वाटर पार्क में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद सांसद का काफिला रोड शो के रूप में शहर में पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ताओं, व्यापारियों और आम नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया。

रोड शो के दौरान माल्यार्पण रोड शो के दौरान भूड़ चौराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद कल्याण सिंह चौराहे पर शहीद भगत सिं...