प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं व्यापार सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार उर्फ पंचू यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता ही बूथ स्तर तक मेहनत करता है। सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रदेश सचिव ने कहा कि गांव-गांव पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बताएं। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान महिलाएं सभी परेशान हैं। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय और संचालन मनीष पाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...