कार्यकर्ताओं का सम्मान भाजपा की प्राथमिकता
गंगापार, अक्टूबर 3 -- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री जया पाल का शनिवार को प्रथम बार कौड़िहार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कौड़िहार चौराहे पर जिला मंत्री राजू पाल के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत जया उमेश पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही हैं। सरकार की ओर से प्रदेश और देश के विकास को गति देने का काम किया जा रहा है। स्वागत समारोह का नेतृत्व भाजपा जिला मंत्री राजू पाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.