बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बीजेपी की ओर से रविवार को लाखो स्थित रॉयल गार्डेनिया में आयोजित बेगूसराय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता आभार एवं धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने बेगूसराय के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। नवनिर्वाचित विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि संगठन के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता की तपस्या, निष्ठा और अथक परिश्रम का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत ने विकसित बेगूसराय के संकल्प को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.