एटा, अप्रैल 4 -- पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अमरोली रतनपुर मंडल के अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के गुरु गोविंद सभागार में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री,एमएलसी विजय शिवहरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला महामंत्री संतोष चौहान ने व्यक्तित्व विकास विषय पर मार्गदर्शन दिया। विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर ने अपनी सरकार के प्रमुख निर्णय एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। महामंत्री पीयुष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कुमारी आशीष राजपूत, मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, मंडल प्रभारी रजत प्रकाश, मंडल संयोजक अभिषेक यादव, ...