देवरिया, मार्च 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान शनिवार को नगर पंचायत भटनी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए रखा गया था। मुख्य वक्ता सदर सांसद शशांक मणि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। जिससे कि वे आमजन तक जानकारी पहुंचाकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर सकें। प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान कुल सात वर्ग आयोजित किए गए।इनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की संरचना, विचारधारा के सिद्धांत और कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान डा. अर्चना पांडे, गंगा सिंह कुशवाहा, मंडल ...