लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 8 -- गायत्री परिवार ने वेद माता गायत्री शक्तिपीठ पर अखंड ज्योति पत्रिका विस्तारक सम्मेलन का आयोजन किया। गायत्री तपोभूमि मथुरा से आए गायत्री साधक अशोक कुमार पाण्डेय ने संबोधित किया। उन्होंने कहा व्यक्ति के नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को समर्पित गायत्री परिवार मिशन की अखण्ड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा अभियान पाक्षिक आदि पत्रिकाएं घर-घर पहुंचाना है। इसके बाद कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ प्रतिनिधि जय प्रकाश वर्मा रहे। हाल ही में गायत्री परिवार द्वारा आयोजित किए गए विराट नारी उत्कर्ष समारोह में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए अभिनंदन किया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग मौर्य ने बताया अभिनन्दन समारोह में गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज ...